Tecno Pova Curve 2 5G: 8000mAh की ‘जंबो’ बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, बार-बार चार्जिंग की टेंशन दूर!

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
Tecno ने Pova Curve 5G के अपग्रेड वर्जन Tecno Pova Curve 2 5G को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को 144 हर्ट्ज कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 8000 एमएएच वाली बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है. इस फोन की सेल किस दिन से शुरू होगी, इस फोन की कीमत कितनी है और ये फोन कौन-कौन सी खूबियों से पैक्ड है? आइए जानते हैं.
Tecno Pova Curve 2 5G Price in India
इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है. 8 जीबी रैम/256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 29,999 रुपए खर्च करने होंगे है. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.











