छत्तीसगढ़ में फिर गिरा तापमान, कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे, शीतलहर का भी अनुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिलने की बात कही थी।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी । मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में आधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। (cg weather update today) मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com