लखीमपुर में तेंदुआ का आतंक: घर में घुसकर 7 साल की बच्ची को उठा ले गया, 200 मीटर दूर छोड़ी बॉडी

लखीमपुर खीरी: निघासन क्षेत्र में तेंदुए का एक बार फिर हमला. सात साल की बच्ची को घर उठा कर बनाया निवाला. परिजन पीछे पीछे दौड़ते रहे लेकिन बच्ची को नहीं बचा सके. मामला सिंगाही थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरवा सिंहौना गांव का मामला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को देर शाम को तेंदुए के हमले में 7 साल की एक बच्ची उसके घर से उठा ले गया.
बच्ची उस समय पर बैठी थी. खेत की तरफ से आए बाघ ने उसे दबोच लिया. परिजन शोरगुल सुनकर उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ न सके. बच्ची की मौत की खबर है, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल. कल भी खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला किया था. जिसके बाद लगातार हमलों से लोगों में भय बढ़ गया है. घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की मांग तेज हो गई है.
लगातार हमलों से ग्रामीणों में रोष बन विभाग पर आरोप
पलिया निघासन और गोला क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत के साथ ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है, वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
एक दिन पहले खेतों में हमला करने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने साहस दिखाकर पकड़ लिया और बिना नुकसान पहुंचाए वन विभाग को सौंप दिया. इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कहने से लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को इन हमलों में खोया है, वही इस दर्द को समझ सकते हैं.









