पुतला दहन मामला: कार्यकर्ताओं पर FIR के विरोध में आईजी से मिला प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जाँच की माँग

रीवा : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई FIR के खिलाफ सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने रीवा जोन के आईजी से मुलाकात की और मामले की पुनर्जाँच की माँग की .

बीते 20 तारीख को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थन में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जा रहे थे। मैहर जिले में भी पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और झूमाझटकी हुई. इसी दौरान एक उप-निरीक्षक आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं पर बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पुतला दहन की सूचना पूर्व में ही एसडीएम और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी.उन्होंने पुलिस के दावों को नकारते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उद्देश्य किसी को चोट पहुँचाना नहीं था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close