देश में सबसे सस्ती ई-कार बेचने वाली कंपनी ने खोला लग्जरी कार का पहला शोरूम, यहां ये मॉडल बेचेगी

JSW MG मोटर इंडिया ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपना पहला MG सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर ऑफिशियली ओपन कर दिया है। इस तरह ब्रांड ने भारत के लग्जरी सेगमेंट में एंट्री भी कर ली है। भारत में अपनी तरह का यह पहला शोरूम, ठाणे पश्चिम के कावेसर, वाघबिल में रोजा विस्टा में स्थित है। यह डीलरशिप इसी महीने M9 SUV और साइबरस्टर इलेक्ट्रिक रोडस्टर की बिक्री शुरू करेगी। बता दें कि MG देश के अंदर इलेकट्रिक कार बेचने के मामले में तेजी से ग्रोथ कर रही है। उसके पोर्टफोलियो में देश की सबसे सस्ती कॉमेट EV भी शामिल है।

एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा कि एक्सपीरियंस सेंटर को आर्ट गैलरी जैसा डिजाइन दिया गया है। इसमें व्हाइट इंटीरियर है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि गाड़ियां शोरूम के सेंटर में रहें। ऑटोमेकर ने कहा है कि वह 13 प्रमुख शहरों में 14 सेंटर खोलेगा।

स एक्सपीरियंस सेंट की ओपनिगं पर JSW MG मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ​​ने कहा कि हाल के सालों में भारत में लग्जरी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। MG सेलेक्ट के साथ, हमारा लक्ष्य कार ओनरशिप के सफर को नए सिरे से परिभाषित और एडवांस्ड बनाकर लग्जरी कार खरीदारों के लिए एक अलग पहचान बनाना है। भारतीय लग्जरी ऑटोमोटिव परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करने का हमारा दृष्टिकोण हमारे डीलर पार्टनर्स के साथ मेल खाता है। हम साथ मिलकर तकनीकी रूप से एडवांस्ट प्रोडक्ट और स्पेसिफिक एक्सपीरियंस प्रदान करके नए मानक स्थापित करेंगे|

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com