चौथा अंपायर बना दिल्ली की हार की वजह? चेन्नई की जीत, अंपायर से जबरदस्त बहस


एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली. फिर गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया. लेकिन दिल्ली की पारी के 19वें ओवर में फोर्थ अंपायर के एक फैसले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए. जिसमें संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, युवा आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए. दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की अहम साझेदारी हुई. शिवम दुबे ने भी अंत में 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए. दूसरी ओर दिल्ली की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल को एक सफला मिली.
213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन चेन्नई की गेंदबाजी के आगे उनकी पारी जल्दी ही लड़खड़ा गई. दिल्ली की पूरी टीम 20 ओवर में 189 रन पर सिमट गई. ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. जेमी ओवरटन ने 4 विकेट लेकर चेन्नई की गेंदबाजी को चमकाया.
खबर अपडेट हो रही है…









