कटनी के ‘चर्चित’ सिपाही पलाश दुबे का शराब दुकान पर तांडव, SP ने एक झटके में उतारा गुंडागर्दी का भूत

कटनी : कानून के रखवाले ही जब कानून तोड़ने लगें, तो कार्रवाई तय हो जाती है.ऐसा ही मामला कटनी में सामने आया है, जहां चर्चित आरक्षक पलाश दुबे के खिलाफ गंभीर आरोपों के चलते एफआईआर दर्ज की गई है.

शराब दुकान में मचाया उत्पात

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार 1 अप्रैल की दोपहर झिंझरी चौकी क्षेत्र में झिंझरी मोड़ स्थित शराब दुकान में आरक्षक पलाश दुबे अपने एक साथी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने दुकान के गद्दीदार से गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

एसपी के निर्देश पर हुई सख्त कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया.उनके निर्देश पर झिंझरी पुलिस ने आरक्षक पलाश दुबे और उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.

पहले भी विवादों में रह चुका है नाम

बताया जा रहा है कि पलाश दुबे पहले कोतवाली थाने में पदस्थ थे, लेकिन लगातार आरोपों के चलते उन्हें बड़वारा थाने में भेजा गया था.इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया.

– लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब

– वरिष्ठ अधिकारियों की कई बार चेतावनी

– वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी

फिर भी व्यवहार में बदलाव नहीं आया और अब यह नई घटना सामने आई है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है.एसपी के सख्त रुख से यह साफ संकेत गया है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

संदेश साफ है: वर्दी का सम्मान तभी तक है, जब तक जिम्मेदारी निभाई जाए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close