ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर के इस वैरिएंट की कीमतों का हुआ खुलासा, ये रॉयल एनफील्ड ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स से बहुत कम

ट्रायम्फ ने भारतीय बाजार में बीते दिनों स्क्रैम्बलर 400 XC को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपए तय की है। स्क्रैम्बलर 400 X से 27,000 रुपए ज्यादा कीमत वाली इस मोटरसाइकिल में ट्यूबलेस स्पोक व्हील और कुछ एक्सेसरीज स्टैंडर्ड तौर पर मिलती हैं। अब ट्रायम्फ ने ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स की कीमत का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा ऐसे वक्त में किया है जब इसकी कॉम्पटीटर रॉयल एनफील्ड (RE) ने हाल ही में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स की कीमतें बढ़ा दी हैं।

कीमतें बताने से पहले ये जान लीजिए कि भारत में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स इम्पोर्ट किए जाते हैं, इसलिए ये महंगे लगते हैं। आगे के रिम की कीमत 34,876 रुपए है, जबकि पीछे वाले रिम की कीमत 36,875 रुपए है। हालांकि, ध्यान रखें कि ये कीमतें उन लोगों पर लागू होती हैं जो अपनी स्क्रैम्बलर 400 X के लिए इन्हें अलग से खरीदना चाहते हैं।

ये रिम उन्हीं OEM द्वारा बनाए जाते हैं जो टाइगर 900 रैली प्रो और स्क्रैम्बलर 1200 X जैसी बाइक्स के लिए ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स बनाते हैं। ध्यान रहे कि अकेले इस्तेमाल करने पर ये ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स भारत में सर्टिफाइट नहीं हैं। अगर इन्हें किसी अधिकृत ट्रायम्फ सर्विस सेंटर पर भी लगवाया जाए, तो भी इनकी वारंटी रद्द हो जाएगी।

इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में मौजूदा ओनर्स के लिए ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स की कीमतें बढ़ाकर 40,655 रुपए कर दी हैं। ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 XC, भारत में तैयार चौथी बाइक है जिसमें फैक्ट्री से ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स मिलते हैं। अन्य बाइक्स में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450, केटीएम 390 एडवेंचर और गोअन क्लासिक 350 शामिल हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com