बाराबंकी: अवशानेश्वर मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार…

बाराबंकी: शुक्रवार को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिरो को गिरफ्तार कर कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामद बरामद करते हुए अभी हाल मे ही अवशानेश्वर मंदिर मे हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित से वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा, जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्दा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 4 किलो 769 ग्राम चांदी गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम) व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया. उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गई.

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा  शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है. अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा व रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था.

रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30 जनवरी की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं. अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है.