बैंकिंग फ्रॉड की खैर नहीं! Airtel लाया AI ‘फ्रॉड अलर्ट’ सिस्टम, ऐसे करेगी आपकी ‘रक्षा’

स्पैम से जुड़े मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसी को देखते हुए टेलीकॉम कंपनी Airtel ने नए AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम को यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. ये नया सिस्टम OTP से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड से आपको बचाने में मदद करेगा. अक्सर देखने को मिलता है कि ठगी करने वाले किसी न किसी बहाने से चाहे वो डिलीवरी के बहाने से हो या फिर कस्टमर सपोर्ट या फिर अन्य रोजमर्रा की सेवाओं के बहाने से हो, जल्दबाजी दिखाते हुए और लोगों को झांसे में फंसाते हुए OTP शेयर करवा लेते हैं.

एयरटेल का ये सिस्टम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिस्टम इस तरह की सिचुएशन को समझने और पहचानने में सक्षम है जिससे कि लोगों को तुरंत अलर्ट मिलता है. कॉल के दौरान अगर बैंक से OTP आता है तो ये सिस्टम अलर्ट करता है कि कॉल पर रहते हुए OTP शेयर करने से जोखिम हो सकता है.

फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा एयरटेल का ये सिस्टम

एयरटेल ने इस सिस्टम को इस मकसद से डिजाइन किया है कि ये सिस्टम धोखाधड़ी की पहचान कर ग्राहकों को ठगी का शिकार होने से बचा सके. पिछले दो सालों में कंपनी ने एक नहीं बल्कि AI पावर्ड कई सुरक्षा उपाय किए जिसमें खतरनाक लिंक्स ब्लॉक करना, स्पैम कॉल के लिए यूजर्स को अलर्ट देना जिससे कि फ्रॉड को शुरुआत में रोका जा सके. कंपनी के इन जरूरी कदम उठाने से नेटवर्क पर फ्रॉड में काफी कमी देखने को मिली है.

यह नया फीचर ऐसे ही खतरों से यूजर्स को बचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है. ये नया सिस्टम फिलहाल हरियाणा में एक्टिव है और एयरटेल जल्द इसे अगले दो हफ्तों में सभी ग्राहकों के लिए बैच बनाकर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com