कोरबा: छुरी में नहीं हुई सब-इंजीनियर से मारपीट, बोले- सड़क किनारे हो रही थी औपचारिक बातचीत; अध्यक्ष पति ने भी दी प्रतिक्रिया

कोरबा: जिले के छुरी नगर पंचायत इन दिनों विवादों के केंद्र में है. कभी ठेकेदार यहां अपने काम के एवज राशि की भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन करते है तो कभी अध्यक्ष पति पर पंचायत में पदस्थ उप अभियंता से मारपीट के गंभीर आरोप लगते है. हालांकि मारपीट के इसी मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है. दावा किया जा रहा है कि, यह मारपीट नहीं बल्कि सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत हो रही थी. इसी बीच किसी ने इसी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

क्या कहा अध्यक्ष पति और उप-अभियंता ने?

दरअसल कल कटघोरा छुरी मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो का इस्तेमाल कई बड़े मीडिया संस्थानों ने भी किया था. इसमें बताया गया था कि, छुरी में निर्मित अटल परिसर के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है. इसके लिए कटघोरा के ठेकेदार ने सोमवार को छुरी में धरना प्रदर्शन किया था. ठेकेदार के इस कदम के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और फिर ठेकेदात के लंबित भुगतान के राशि का बिल नगर पंचायत के सब इंजीनियर चंद्रप्रकाश जायसवाल के द्वारा तैयार किया गया.

ख़बरों में बताया गया कि, सब इंजीनियर के इसी कदम से नाराज होकर उन्होंने अफसर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि अब यह मामला पूरी तरह से उलट चुका है. खुद सब इंजीनियर चंद्रप्रकाश जायसवाल ने अध्यक्ष पति द्वारा किसी तरह की मारपीट या विवाद किये जाने से साफ़ इंकार किया है. फोन पर हुई चर्चा में उन्होंने मामले को बेवजह टूल दिए जाने और भ्रामक खबर चलाये जाने पर भी अपनी आपत्ति जाहिर की है.

छुरीकला नगर पंचायत के सब इंजीनियर चंद्रप्रकाश जायसवाल ने बताया कि कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है, सड़क किनारे वे दूसरे लोगों से सामने बातचीत कर रहे थे. इसी तरह अध्यक्ष पति ने भी उन ख़बरों का खंडन किया है, जिसमे उनपर अधिकारी से मारपीट किये जाने का दावा किया गया है. अध्यक्ष पति प्रीतम देवांगन ने कहा है कि, सामने बातचीत की घटना को मारपीट कहे जाने से वह निराश है. अपने पंचायत के सब इंजीनियर से उनका कोई विवाद नहीं है. नगर में रुके हुए विकास कार्य और जनहित के कार्यो में आ रही बढ़ा को दूर ाकरने के लिए वह प्रयासरत है.

प्रीतम देवांगन कि कोई मारपीट नहीं हुई, हम सड़क किनारे गाडी खड़ी कर सिर्फ बातचीत कर रहे थे, किसी ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया अपर बेवजह वायरल किया है.

close