रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बाद तीसरा खिलाड़ी रिटायर हर्ट, RCB vs DC मैच में अचानक छोड़ा मैदान

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बाद तीसरा खिलाड़ी रिटायर हर्ट, RCB vs DC मैच में अचानक छोड़ा मैदान

आईपीएल 2026 सीजन खिलाड़ियों के लिए फिटनेस के हिसाब से अच्छा साबित नहीं हो रहा है. आए दिन किसी ने किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरें आ रही हैं. कई खिलाड़ी तो सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए, जबकि कुछ सीजन के बीच भी बाहर हुए हैं. वहीं कुछ अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. मगर इन सबके बीच कुछ खिलाड़ियों के मैच के बीच चोटिल होने की घटनाएं भी हुई हैं, जिसके चलते उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ कुछ ऐसा ही हो गया.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को चोट के कारण अचानक मैदान छोड़ना पड़ा. बेंगलुरु से मिले 176 रन के लक्ष्य के जवाब में अक्षर पटेल अपनी टीम के लिए मोर्चा संभाले हुए थे. वो दमदार बैटिंग करते हुए टीम को मुकाबले में बनाए हुए थे लेकिन तभी 16वें ओवर में अचानक वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.

असल में बैटिंग के दौरान अक्षर को अचानक वो क्रैम्प्स महसूस करने लगे, जिसके चलते कुछ देर के लिए मैच रुका रहा. दिल्ली की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और फिर वो दोबारा बैटिंग करने लगे. मगर इसके बाद वो ज्यादा देर तक नहीं टिक सके. 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर 1 रन लेने के बाद वो फिर से परेशान होने लगे और इस बार उनके लिए दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया. इसके चलते उन्हें रिटायर होकर वापस लौटना पड़ा. तब तक उन्होंने 19 गेंदों में 26 रन बना लिए थे.

(खबर अपडेट हो रही है)

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com