नए अवतार में आ रही महिंद्रा थार को टक्कर देने वाली ये भौकाली SUV, मिलेगा हाइब्रिड इंजन? यहां जानें सारी डिटेल

सुजुकी की आइकोनिक ऑफ-रोडर जिम्नी (Jimny) को 2018 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक यह कार बिना किसी बड़े बदलाव के ही दुनियाभर में हिट रही है। लेकिन, अब 7 साल बाद सुजुकी (Suzuki) इस कार का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट लेकर आ रही है, जो अगस्त 2025 में दुनिया के सामने पेश की जाएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

नई 2025 जिम्नी में क्या खास?

डिजाइन में कम बदलाव

 

नई 2025 जिम्नी (Jimny) की सबसे बड़ी ताकत इसका रॉ और रेट्रो डिजाइन है, जो लोगों को बहुत पसंद आया है। यही वजह है कि सुजुकी (Suzuki) इस बार भी डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव नहीं करने जा रही है। यह एक समझदारी भरा फैसला है, क्योंकि यह कार अपनी क्यूट और दमदार लुक के कारण ही दुनिया भर में फेमस है।

 

सेफ्टी होगी और भी तगड़ी

 

नई जिम्नी (Jimny) में सबसे बड़ा अपडेट सुजुकी सेफ्टी सपोर्ट (Suzuki Safety Support) सिस्टम होगा, जिसमें शामिल होंगे। इसका डुअल कैमरा बेस्ड ADAS फीचर्स मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा रिवर्स ब्रेकिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस अपडेट के बाद जिम्नी (Jimny) उन देशों में भी और आसानी से बेची जा सकेगी, जहां सेफ्टी नॉर्म्स काफी सख्त हैं, जैसे ऑस्ट्रेलिया।

 

यूरोप के लिए हाइब्रिड जिम्नी?

 

जिम्नी (Jimny) को यूरोप और UK जैसे बाजारों में अब तक बेचने में दिक्कत रही है, क्योंकि इसके मौजूदा इंजन यूरो 6/7 जैसे स्ट्रिक्ट एमिशन नॉर्म्स को पूरा नहीं करते। इस वजह से सुजुकी (Suzuki) वहां इसे लाइट कमर्शियल व्हीकल के तौर पर बेच रही है, जिसमें पीछे की सीटें हटा दी गई हैं।

लेकिन, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सुजुकी (Suzuki) हाइब्रिड इंजन पर काम कर रही है, ताकि जिम्नी (Jimny) को एक बार फिर फुल पैसेंजर व्हीकल के तौर पर इन बाजारों में पेश किया जा सके। हालांकि, अगस्त 2025 वाली अपडेट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हाइब्रिड वैरिएंट आएगा या नहीं।

 

कौन-कौन से वैरिएंट होंगे शामिल?

 

वैरिएंट्स की बात करें तो जापान के लिए मारुति जिम्नी 3-डोर (Jimny 3-डोर – जापान) है, जिसमें 0.6L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं, ग्लोबल मॉडल जिम्नी सिएरा 3-डोर (Jimny Sierra 3-डोर) है, जिसमें 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मिलता है। इसके अलावा भारत की बनी जिम्नी नोमेड 5-डोर (Jimny Nomade 5-Door) है। सभी वैरिएंट्स में नई सेफ्टी टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा।

क्या कहता है ये अपडेट?

 

2025 सुजुकी जिम्नी (2025 Suzuki Jimny) न केवल लुक्स के मामले में फेवरेट बनी रहेगी, बल्कि अब यह सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में भी और मजबूत होकर सामने आएगी। अगर हाइब्रिड इंजन की पुष्टि अगले कुछ महीनों में हो जाती है, तो यह जिम्नी (Jimny) के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

close