CSK के इस खिलाड़ी की मां का निधन, IPL 2026 के बीच टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेगा

CSK के इस खिलाड़ी की मां का निधन, IPL 2026 के बीच टूटा दुखों का पहाड़,  मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेगा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी पर दुखों का पहाड़ टूटा है. हम बात कर रहे हैं मुकेश चौधरी की, जिनकी मां का निधन हो गया है. मुकेश चौधरी के मां के निधन की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने कन्फर्म की है. चेन्नई फ्रेंचाइजी ने जानकारी देते हुए मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक जताया है.

CSK ने मुकेश चौधरी के मां के निधन पर जताया शोक

चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा कि उन्हें मुकेश चौधरी के मां के निधन को लेकर बेहद दुख है. इस मुश्किल घड़ी में वो मुकेश कुमार के परिवार के साथ हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे

मां के निधन को लेकर मुकेश चौधरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में खेलने के लिए भी उपलब्ध हीं होंगे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 23 अप्रैल को मुकाबला खेलना है. ये मुकाबला वानखेड़े पर खेला जाना है, जिसके लिए CSK की टीम मुंबई में ही है. मुकेश चौधरी मुंबई में CSK का कैंप छोड़कर अपने होम टाउन भिलवाड़ा के लिए निकल चुके हैं.

IPL 2026 में अब तक मुकेश चौधरी

IPL 2026 में मुकेश चौधरी ने अभी तक सिर्फ 1 मुकाबला खेला है. उन्होंने 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो मैच खेला था, जिसमें 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. उन्होंने ईशान किशन और ट्रेविस हेड का विकेट लिया था.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com