60 लाख की Tesla में नहीं मिलेगा ये देसी दम, टाटा की इस कार का ऐसा है भौकाल

भारतीय बाजार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद टेस्ला आ गई है. Tesla ने मुंबई के Bandra Kurla Complex (BKC) स्थित Maker Maxity Mall में अपना पहला शोरूम खोला हैबता देंभारत के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में कंपनी की पहली बड़ी एंट्री है. टेस्ला भारतीय बाजार में Model Y सेडान को लेकर आई हैइसके Model Y Rear-Wheel Drive की कीमत करीब 60 लाख रुपए हैवहींदूसरे वेरिएंट Long Range Rear-Wheel Drive की कीमत 68 लाख रुपए हैं.

अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और उसमें भी Tesla तो ये खबर आपके काम की हो सकती हैआज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आपको वो कौन से फीचर्स Tesla में नहीं मिलेंगे जो देसी टाटा की टाटा हैरियर.ev में हैचलिए आपको बताते हैं वो 5 फीचर्स जो आपको टेस्ला में नहीं मिलेंगे और टाटा हैरियर.ev में मिलेंगे.

TataHarrier.ev को मिली 5-स्टार रेटिंग

Tata Harrier.ev को हाल के दिनों में भारत NCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली हैइतना ही नहीं Tata Harrier.ev 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.3 सेकंड का टाइम लेती हैइसके साथ ही इस कार में आपको Level 2 ADAS भी मिलता है.

1. Tata Harrier.ev एक एसयूवी हैइसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm का हैजो आपको किसी सेडान में नहीं मिलेगा और भारतीय सड़क पर कार चलाने के लिए ग्राउंड क्लीयरेंस बहुत जरूरी है.

2. Tata Harrier.ev में आपको मिलेंगे 6 ड्राइविंग मोडजो आपको टेस्ला में नहीं मिलेंगे.

3. Tata Harrier.ev में आपको 14.5 इंच का सैमसंग नियो क्यूएलईडी डिस्प्ले भी मिलता हैजो ग्राहकों को शार्प और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है.

4. टाटा हैरियर ईवी में पैनोरमिक सनरूफ एक फीचर हैजो इसे और भी शानदार बनाता है.

5. टाटा हैरियर.ईवी में एक शानदार गोलसर्कुलर की फोब (key fob) हैजो कार लॉकिंग और अनलॉकिंग के अलावा कई दूसरे फीचर्स देती हैइसमें रिमोट पार्किंगसमन मोड (कार को आगे या पीछे ले जाना), और कार और उसकी लाइटों को चालू और बंद करने की सुविधा के अलावा 12 फीचर्स मौजूद है.

Tata Harrier.ev कीमत और बैटरी

टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक को भारतीय बाजार में 21.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूमकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया हैइस एसयूवी में दो बैटरी पैक मिलता है: 65 kWh और 75 kWh. बड़ी बैटरी पैक 627 किलोमीटर की रेंज देती हैनिर्माता का दावा है कि 120 kW DC फास्ट चार्जर के साथये इलेक्ट्रिक कार केवल 15 मिनट की चार्जिंग के बाद 250 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है और 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है.

TeslaModel Y बैटरी

भारत में मिलने वाली टेस्ला मॉडल का RWD वेरिएंट दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आता है एक 60 kWh और दूसरा ज्यादा क्षमता वाला 75 kWh बैटरी पैकइस वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैजो लगभग 295 हॉर्स पावर की पावर जनरेट करती है.

अगर बात करें रेंज की तो 60 kWh बैटरी वाली मॉडल फुल चार्ज पर लगभग 500 किलोमीटर (WLTP रेटिंगतक चल सकती हैवहींइसका Long Range मॉडल फुल चार्ज में करीब 622 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.अगर आप इसे सुपरचार्जर से सिर्फ 15 मिनट तक चार्ज करते हैंतो यह आपको लगभग 238 से 267 किमी तक की रेंज दे देती है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com