ये लग्जरी 7-सीटर कार इस महीने मिल रही पूरे 3.50 लाख रुपए सस्ती, कीमत घटकर बस इतने लाख रह गई

दरअसल, कंपनी इस कार पर इस महीने 3.50 लाख रुपए तक का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यानी जुलाई इस कार को खरीदने का सबसे शानदार महीना बन सकता है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 41.07 लाख रुपए से 46.24 लाख रुपए तक हैं।ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 31 जुलाई तक मिलेगा।
एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल ब्लैक और मेटल ऐश कलर्स से हाइलाइट किए गए हैं। डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश में भी रखा गया है। इस प्रीमियम SUV में डार्क कलर की थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिच के साथ है।
इस प्रीमियम SUV में डुअल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ ही सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल, रॉक, स्नो और मड जैसे ऑल-टेरेन राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं। ग्लॉस्टर को ब्लैकस्ट्रोम वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज नियंत्रण (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (FCW), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BCD), डोर ओपन वॉर्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), लेन चेंज असिस्ट (LCA) और ड्राइवर फेटिग रिमाइंडर सिस्टम शामिल है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।






