वैभव सूर्यवंशी की जगह इस खिलाड़ी को मौका, राजस्थान रॉयल्स के फैसले से नाराज हुआ ये बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी की जगह इस खिलाड़ी को मौका, राजस्थान रॉयल्स के फैसले से नाराज हुआ ये बल्लेबाज

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि 15 साल का ये खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट से नाखुश है. वैभव सूर्यवंशी की नाराजगी की वजह उन्हें फील्डिंग में मौका नहीं देना है. राजस्थान के फील्डिंग कोच ट्रेवर पैनी ने इंटरव्यू में बताया कि सूर्यवंशी मेन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने से नाखुश हैं. बता दें वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान की टीम इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. जबकि सूर्यवंशी फील्डिंग भी करना चाहते हैं.

सूर्यवंशी को करनी है फील्डिंग

ट्रैवर पैनी ने बताया कि डोनोवन फेरेरा ने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और राजस्थान रॉयल्स मैदान पर उनके जैसे फील्डर के बिना नहीं रह सकती. पैनी ने साफ किया कि सूर्यवंशी की फील्डिंग अच्छी है लेकिन फेरेरा फील्ड पर कमाल हैं. इसलिए आगे भी वैभव सूर्यवंशी पर फेरेरा को ही तरजीह दी जाएगी.

0 पर आउट हो गए सूर्यवंशी

सूर्यवंशी के लिए सबसे खराब बात ये रही कि वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ना तो फील्डिंग कर पाए और ना ही उनका बल्ला चला. सूर्यवंशी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इस मैच को अगर छोड़ दें तो सूर्यवंशी ने कमाल प्रदर्शन किया है. वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. सूर्यवंशी ने अबतक 5 मैचों में 40 की औसत से 200 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक ठोके हैं. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 263.15 है. वो अबतक 18 छक्के और 18 चौके लगा चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स को अब अपना अगला मैच 19 अप्रैल को खेलना है. ये टीम अगले मैच में केकेआर से भिड़ेगी.

टीम इंडिया में मिल सकता है मौका

आईपीएल 2026 में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी और उनके फैंस के लिए बेहद बड़ी खबर भी आई है. बताया जा रहा है कि उनका टीम इंडिया में सेलेक्शन हो सकता है. वैभव आयरलैंड सीरीज में खेल सकते हैं. रिपोर्ट्स हैं कि बीसीसीआई से आयरलैंड के वीजा के लिए 17 खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी गई है जिसमें वैभव का नाम भी शामिल है. हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्हें वहां डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com