आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ शुरू हो रहा है. 23 और 24 सितंबर 2026 तक चलने वाली यह महत्वपूर्ण बैठक ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित की जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किसानों के लिए नई मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल लॉन्च करने वाले हैं. सोनम वांगचुक के नेतृत्व में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 23 सितंबर को लेह में 20 किलोमीटर की सांकेतिक पदयात्रा शुरू करेंगे. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के मामले में आज सुनवाई होगी. ED के पूर्व बहुचर्चित अधिकारी निरंजन सिंह बुधवार को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल होंगे.देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close