आज का पंचांग 16 जनवरी : आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 27, शक संवत् 1947, माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि दिन शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 03, रज्जब 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से मध्याह्न 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरात चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र सुबह 5 बजकर 48 मिनट से अगले दिन सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक। ध्रव योग रात्रि 09 बजकर 7 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण रात्रि 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सुबह 05 बजकर 48 मिनट से दिन रात धनु राशि में संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – प्रदोष व्रत, माघ मास शिवरात्रि व्रत

सूर्योदय का समय 16 जनवरी 2026 : सुबह में 7 बजकर 14 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 16 जनवरी 2026 : शाम में 5 बजकर 46 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 16 जनवरी 2026 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 11 बजकर 52 मिनट से से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 जनवरी 2026 :
सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट से तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 10 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक।

आज का उपाय : आज कुंवाली कन्या को खाना खिलाएं या भगवान शिव का अभिषेक करें।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com