Top 20 Tv Sow TRP: वर्ल्ड कप के तूफान में उड़े टीवी शोज, ‘अनुपमा’ को लगा बड़ा झटका, देखें टॉप-20 की लिस्ट

BARC TRP Report Week 7: छोटे पर्दे पर इस हफ्ते टी20 वर्ल्ड कप का ‘क्रिकेट फीवर’ सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका सीधा असर टीवी शोज की टीआरपी पर पड़ा है. BARC इंडिया की सातवें हफ्ते की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसने टीवी के बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छुड़ा दिए हैं. लगभग सभी प्रमुख शोज की रेटिंग में भारी गिरावट आई है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दर्शक रिमोट घुमाकर मैदान पर चौके-छक्कों का मजा ले रहे हैं. लेकिन इस मंदी के बीच भी कुछ शोज ने अपनी बादशाहत कायम रखी है, तो कुछ ने अपनी स्थिति सुधारकर सबको चौंका दिया है. आइए डालते हैं एक नजर इस हफ्ते के उतार-चढ़ाव पर.
इस हफ्ते का सबसे बड़ा उलटफेर दूसरे पायदान पर हुआ है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘ अभी भी नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए है, हालांकि इसकी रेटिंग में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन असली सरप्राइज ‘तुम से तुम तक’ ने दिया है. ज़ी टीवी के इस शो ने लंबी छलांग लगाते हुए ‘अनुपमा’ को पछाड़कर नंबर 2 की पोजीशन छीन ली है. रुपाली गांगुली का ‘अनुपमा’ अब फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया है. वहीं ज़ी टीवी के दो शो ‘गंगा माई की बेटियां’ ने चौथे और ‘वसुधा’ ने टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
टॉप-20 शोज की पूरी लिस्ट
रैंक शो का नाम
1- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2- तुम से तुम तक 3- अनुपमा 4- गंगा माई की बेटियाँ 5- वसुधा 6- नागिन 7 7- उड़ने की आशा 8- लाफ्टर शेफ्स 9- ये रिश्ता क्या कहलाता है 10- मिस्टर एंड मिसेज परशुराम 11- तारक मेहता का उल्टा चश्मा 12- लक्ष्मी निवास 13- मन्नत 14- जगधात्री 15- आरती अंजलि अवस्थी 16- तू जूलियट जट्ट दी 17- डॉ. आरंभी 18- झनक 19- महादेव एंड संस 20- सहर होने को है
सोनी सब बना नंबर 1 चैनल
चैनलों की जंग में इस बार सोनी सब ने बाजी मारी है और वो जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) की लिस्ट में टॉप पर रहा. कलर्स टीवी ने दूसरे और स्टार प्लस ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई. ‘मंगल लक्ष्मी’ जैसे हिट शो के लिए ये हफ्ता बुरा रहा, क्योंकि वो अब टॉप-20 की लिस्ट से ही बाहर हो गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जैसे-जैसे वर्ल्ड कप का रोमांच आगे बढ़ेगा, ये टीवी शोज अपनी खोई हुई रेटिंग वापस पाने में कामयाब होते हैं या नहीं.