Toxic Song: राज शेखर के लिरिक्स और विशाल मिश्रा की आवाज, यश-कियारा की ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना रिलीज

Toxic First Song: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में चल रहे हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाली है. कुछ समय पहले इस फिल्म का एक टीजर वीडियो सामने आया था, जिसने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया था. टीजर के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है.

इस गाने का टाइटल है ‘तबाही’. इसके लिरिक्स लिखे हैं राज शेखर ने. वहीं विशाल मिश्रा ने गाने को गाया है. गाने को अपनी आवाज देने के साथ-साथ विशाल ने इसे कंपोज भी किया है. हालांकि, अभी इसका सिर्फ लिरिकल वर्जन ही रिलीज किया गया है. इसका वीडियो वर्जन कब तक आएगा, इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं हैं. ‘तबाही’ गाने को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है

यश के साथ कियारा आडवाणी

अभी भले ही इस गाने का लिरिकल वर्जन आया है, लेकिन इससे ये पता चलता है कि इसके वीडियो वर्जन में यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी. ऐसा इसलिए, क्योंकि यूट्यूब पर इसके लिरिकल वर्जन में यश के साथ कियारा आडवाणी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है. बहरहाल, कियारा आडवाणी के साथ तारा सुतारिया, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com