60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

कवर्धा जिले के पीपरटोला घाट में बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गया. हादसे में चालक की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा के रूप में हुई. वाहन में पांच नाबालिग भी सवार थे, जिनमें एक को गंभीर चोटें आई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पीपरटोला घाट की है. सोमवार को घाटी पार करने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया. ट्रैक्टर में चालक और 5 नाबलिग सवार थे. हादसे में चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई.  एक की गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं 3 को मामूली चोट आई है.

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close