उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में हमीद सेतु की रेलिंग तोड़ ट्रैक्टर- ट्रॉली गिरा गंगा में… कई के मौत की आशंका

गाजीपुर: गाजीपुर के गंगा नदी पर बने हमीद सेतु पर शुक्रवार की शाम के आसपास एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब हमीद सेतु का रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गंगा में गिर गया जिसकी जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों का अंदेशा है कि इस घटना में दो से तीन लोगों की मौत भी हो सकती है.

गाजीपुर के गंगा नदी पर बना हमीद सेतु जिसका आधा हिस्सा सदर कोतवाली इलाके में आता है तो आधा हिस्सा सुहवल थाना के अंतर्गत आता है और आज शाम 7:00 बजे सुबह थाना क्षेत्र इलाके में हमिद सेतु पर एक ट्रैक्टर टाली जो पास के ही गांव से आलू लाद कर कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए गया था और फिर उधर से वापस आते समय अचानक से ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार आ गया और फिर उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और फिर वह गंगा पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गया और गंगा में गिरते ही तेज आवाज हुई और उस आवाज को सुनकर पुल पर आने जाने वाले लोग पहुंचे तो देखा कि घटनास्थल पर पुल की रेलिंग टूटी हुई है और नीचे गंगा के पानी में काफी तेज हलचल हो रहा था जिसकी जानकारी उन लोगों ने पास के ही राजगंज पुलिस चौकी को दिया.

राजगंज पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटनास्थल सुहवल थाना क्षेत्र में है तब उन्होंने सुहवल पुलिस को भी सूचना दिया. जानकारी पर सुहवल पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और टूटे हुए रेलिंग के पास पुलिसकर्मियों को लगाकर वहां से लोगों को हटाने बढ़ने लगी.

हालांकि इस दौरान कोतवाली पुलिस के द्वारा प्राइवेट नाव और प्राइवेट गोताखोरों के माध्यम से ट्रैक्टर का पता लगाने का कार्य नाव के माध्यम से शुरू किया गया कुछ देर बाद यह कंफर्म हुआ कि ट्रैक्टर ट्राली गिरी हुई है जहां पर उन लोगों ने निशान लगा दिया है और अब क्रेन की मदद से उसे निकालने का कार्य करेंगे.

रजागंज पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही हुई वह अपने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और फिर लोगों के बताए अनुसार तत्काल उन्होंने नाव और गोताखोरों को बुलाकर हकीकत पता करनी चाहिए तब गोताखोरों ने बताया कि नदी में नीचे ट्रैक्टर ट्राली और उसके ऊपर ट्रैक्टर पड़ा हुआ है इसके बाद उसे चिन्हित करते हुए ट्रेन की मदद से निकलने का कार्य किया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com