अमेठी में दर्दनाक हादसा: पत्नी संग इलाज कराने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

अमेठी : पत्नी के साथ जिला अस्पताल इलाज करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।घटना के बाद गौरीगंज पुलिस के साथ ही पड़ोसी जिले के नसीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर चले सीमा विवाद के बाद गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज ऐधी टोल प्लाजा के पास का है जहां जायस थाना क्षेत्र के मवई आलमपुर गांव का रहने वाला दिनेश पुत्र गणेशी आज दोपहर देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस से अपनी पत्नी के साथ गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल अपना इलाज कराने आ रहा था.अभी ट्रेन थोड़ी दूरी जा पाई थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में दिनेश ट्रेन से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

खम्मा नंबर 959/8 के पास गिरकर उसकी मौत हुई है.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पड़ोसी जिले रायबरेली की नसीराबाद पुलिस और गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची।काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद चलता रहा जिसके बाद गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

वहीं पूरे मामले पर गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी थाना प्रभारी जिलेदार यादव ने बताया कि लेखपाल को भी मौके पर बुलाया गया था.लेखपाल ने गौरीगंज थाना क्षेत्र बताया इसके बाद मौके पर मौजूद दरोगा बृजेन्द्र कुमार राठौर की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com