सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे: दो अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत, एक परिवार उजड़ा

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार तड़के हुए दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। इन दुर्घटनाओं में कुल पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

पहली घटना प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कईलाराम (52), उनकी पत्नी मानीमती (50) और पुत्र राहुल टोप्पो (25) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

दूसरी घटना अंबिकापुर शहर में बिलासपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक—बादल नगेसिया और विशाल हलवाई—गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। प्रारंभिक तौर पर दोनों हादसों की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com