यूपी में ट्रक पर तिरपाल लगाते समय बिजली का करंट लगने से ट्रक चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. बताया जा रहा है कि कि वह तिरपाल लगा रहा था इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. ग्रामीणों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यूपी के बहराइच में थाना रूपईडीहा क्षेत्र में शनिवार को बिजली का करंट लगने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को ग्राम प्रधान भावनियापुर द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि पीर भड़ंग मजार के पास एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. जांच के दौरान पता चला कि ट्रक वाहन संख्या UP 40 T 8809 का चालक दानिश पुत्र अजीज अहमद, निवासी राजापुरवा थाना नानपारा जनपद बहराइच, को बिजली का करंट लग गया था. गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा भेजा गया.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.











