TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की वापसी, जानिए कब शुरू होगा दूसरा सीजन?

TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की वापसी, जानिए कब शुरू होगा दूसरा सीजन?

बैडमिंटन एक ऐसा खेल है, जिसे देखने में जितना मजा आता है, उसे खेलने में भी उनता ही मजा आता है. खास तौर पर अपने बिजी शेड्यूल के बीच से टाइम निकालकर बैडमिंटन खेलने से अक्सर तरोताजगी का एहसास होता है. कॉर्पोरेट लाइफ में तो बैडमिंटन जैसा स्पोर्ट काफी उपयोगी साबित हो सकता है और इसलिए TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप एक बार फिर लौट आई है. मई 2026 में इस खास चैंपियनशिप का दूसरा सीजन खेला जाएगा.

कब और कहां होगा दूसरा सीजन?

ये चैंपियनशिप एक सबसे रोमांचक कॉर्पोरेट खेल मंच के रूप में उभरी है, जो पेशेवरों, टीमों और बिजनेस लीडर्स को एक प्रतिस्पर्धी और ऊर्जावान वातावरण में एक साथ लाती है. अब इसका दूसरा सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें एक बार फिर अलग-अलग कंपनी के प्रतिभागी अपनी दावेदारी पेश करते हुए दिखेंगे. इसका पिछला सीजन 2025 में खेला गया था, हैदराबाद की प्रतिष्ठित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में खेला गया था और एक बार फिर इसी वेन्यू पर ये चैंपियनशिप लौट रही है.

इस बार ये चैंपियनशिप पहले से कहीं बड़ी, मजबूत और अधिक प्रभावशाली होगी, जिसका आयोजन 15 से 17 मई तक किया जाएगा. यह चैंपियनशिप भारत के सबसे सम्मानित बैडमिंटन दिग्गजों में से एक, पद्म भूषण पुरस्कार विजेता पुलेला गोपीचंद के साथ अपना जुड़ाव जारी रखे हुए है. ऐतिहासिक ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियन’ (2001) और भारत की बैडमिंटन सफलता के पीछे की मुख्य शक्ति, गोपीचंद ने विश्व स्तरीय एथलीटों को तैयार करने और भारत में इस खेल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

पहले सीजन में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

सीजन 1 में प्रमुख कॉर्पोरेट्स की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस, अमेज़न, आइकिया (IKEA), मेकमायट्रिप, टाइम्स ऑफ इंडिया, एबीबी (ABB), डॉ. रेड्डीज, नोवार्टिस, श्रोडिंगर, डेल, कैपजेमिनी, ग्रीनको और कई अन्य प्रसिद्ध संगठनों ने भाग लिया. इस चैंपियनशिप में 300+ खिलाड़ी, 64+ कॉर्पोरेट टीमें और 1000 से अधिक मैच हुए, जिसने इसे एक भव्य और प्रभावशाली खेल आयोजन के रूप में स्थापित किया.

इन कैटेगरी में होंगे मुकाबले

टीम चैंपियनशिप (मेंस)- मेंस सिंगल्स x2 और मेंस डबल्स. एक टीम में कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ी हो सकते हैं और सभी का एक ही कंपनी से होना अनिवार्य है.

ओपन कैटेगरी चैंपियनशिप (इंडिविजुअल)- मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स. प्रतिभागी एक ही या अलग-अलग कंपनी से हो सकते हैं.

सम्मान भी और इनाम भी

सबसे खास बात. इस चैंपियनशिप में सिर्फ खेलने का मौका ही नहीं मिलेगा बल्कि अपने कौशल का प्रदर्शन कर इनाम जीतने का भी अवसर मिलने जा रहा है. सभी कैटेगरी में कुल मुलाकर 5 लाख रुपये का प्राइज पूल है, जिसमें शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी और विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com