पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से भागे दो आरोपी, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में थे विचाराधीन…

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान मोहर्रिर की अभिरक्षा से दो आरोपियों के भागने का मामला सामने आया है. दोनों ही आरोपी हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले में विचाराधीन थे.
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां पेशी के लिए लाए गए राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय मोहर्रिर की अभिरक्षा से भागने में कामयाब हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल मच गई. मिली सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.











