उज्जैन की केमिकल फैक्ट्री उगल रही जहर! जहरीली गैस से 30 कर्मचारियों के कान 80% तक खराब, रिपोर्ट से हड़कंप

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
उज्जैन में सोयाबीन प्लांट के पास देवास रोड पर स्थित एक केमिकल कंपनी में काम करने वाले लगभग 30 से 35 कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट्स ने इन दिनों हड़कंप मचा दिया है. ये कर्मचारी फैक्ट्री में कुछ समय तक काम करने गए थे, लेकिन फैक्ट्री की गैस इतनी जहरीली बताई जा रही है कि पहले कर्मचारियों की आंखों से आंसू आने लगे, फिर कानों में सीटी बजने लगी और देखते ही देखते सुनना भी बंद हो गया.
कर्मचारियों ने इस समस्या को लेकर उज्जैन और इंदौर से लेकर बड़ोदरा (गुजरात) तक इलाज करवाया, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. जांच में पता चला कि उनके कान 70 से 80 प्रतिशत तक खराब हो चुके हैं.











