UP: थूक लगाकर सेक रहा था तंदूरी रोटी… होटल कारीगर का वीडियो हुआ वायरल

हाथरस के मधुगढ़ी इलाके में स्थित एक होटल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कारीगर तंदूरी रोटी पर थूक लगाता दिख रहा है. शिकायत के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में होटल का एक कारीगर थूक लगाकर तंदूरी रोटी सेकता हुआ नजर आया है. मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है. उन्होंने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि हाथरस इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, पहले ही शहर में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो हाथरस शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल का है. इस होटल का एक कारीगर थूक लगाकर तंदूरी में रोती सेक रहा था. इस बीच किसी ग्राहक ने चोरी-छिपे पूरा घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया. वीडियो ने खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है. सोशल मीडिया पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की खूब आलोचना हो रही है.
एक व्यक्ति गिरफ्तार
नेटिजन्स कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना के संबंध में खुद को बजरंग दल का जिला सुरक्षा प्रमुख बताने वाले शिवम नाम के व्यक्ति ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है. शिवम ने शिकायत में होटल को सील कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने ग्राहक के विश्वास और उनकी सेहत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का काम किया है. जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तहरीर और वीडियो के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही एक मामला
मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि एक महीने पहले भी मोहल्ला मधुगढ़ी स्थित बादशाह होटल से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस होटल का कारीगर भ थूक लगाकर रोती सेकता दिखा. उसका भी वीडियो वायरल हुआ था.

close