UP Weather Forecast-उत्तर प्रदेश में फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर! 31 अगस्त से कई जिलों में ‘झमाझम’ बरसेंगे बादल

UP Weather Forecast/उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल, 3 सितंबर तक यह बारिश जारी रहने की संभावना है।
UP Weather Forecast/29-30 अगस्त: शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है और बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
31 अगस्त से 2 सितंबर: इस अवधि में मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिसके कारण मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही, पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
3 सितंबर के बाद: बारिश की गतिविधियों में फिर से कमी आएगी।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट/UP Weather Forecast
आज, शुक्रवार को जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, संभल, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर शामिल हैं। इसके अलावा, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी सहित कई अन्य जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि 72 घंटे तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।











