जबलपुर: मंदिर में आरती के दौरान बवाल, मामूली धक्का बना विवाद की वजह…

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंदिर की आरती में ताली बजाते समय धक्का लगने की बात को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में घायल हुए युवक ने थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराया. जहां पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश में जुट गई है, मारपीट करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गई घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाना पनागर में दिशांत वंशकार उम्र 18 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई जैन मंदिर के पीछे पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिछाई में काम करता है शाम लगभग 7-30 बजे वह एवं पड़ौस में रहने वाला प्रिंस वंशकार उम्र 17 वर्ष आरती करने गये थे जहां आरती करते समय प्रिंस ताली बजा रहा था जिसका चेलू प्रजापति का धक्का लगने के कारण चेलू प्रजापति और उसके साथी साहिल, प्रजापति, सिब्बू उर्फ शिवम प्रजापति तीनों प्रिंस केा गाली गलोज करने लगे प्रिंस ने गालियां देने से मना किया तो साहिल प्रजापति ने हाथ में पहने हुये कड़े से प्रिंस के साथ मारपीट की शिब्बू उर्फ शिवम एवं चेलू ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की मारपीट से उसे कान सिर, चेहरे तथा प्रिंस को भौंह, सीना पीठ में चोट आने से घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पनागर थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296(ए), 115(2), 3(5) बीएनएस तथा 3(2) (व्हीए), 3(1)द, 3(1)ध एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामूली बात पर विवाद हुआ था यहां घायल को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है.











