उत्तर प्रदेश: बेडरूम में लगा दिया कैमरा, देवर की हरकत ने उड़ाए भाभी के होश; सच जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

आगरा: उत्तर प्रदेश में विवाहिता ने देवर और पति पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने बताया कि देवर ने बेडरूम और किचिन में सीसीटीवी लगवा दिया है. उसके हर एक पल की रिकॉर्डिंग करता है. इस वजह से वो तनाव में है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आगरा के ट्रांस यमुना थाने में पहुंची विवाहिता ने देवर और पति पर गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवर द्वारा उस पर इस कदर नजर रखी जा रही है कि बेडरूम ही नहीं, बल्कि किचिन में भी सीसीटीवी लगवा दिया है. वो उसके हर पल की रिकॉर्डिंग करता है. पीड़िता ने बताया कि देवर उसकी निजता भंग कर रहा है. इतना ही नहीं उसने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है.

2019 में हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2019 को कपिल देव के साथ हुई थी। विवाह में करीब 15 लाख रुपये नकद, जेवर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी. इसके बावजूद, पति कपिल देव, सास-ससुर और देवर जीतू ने अतिरिक्त दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी.

देवर ने बेडरूम और किचिन में लगवाया सीसीटीवी
आरोप लगाया कि देवर जीतू ने घर में बेडरूम और किचन के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से पीड़िता की निजता भंग हो रही थी. जब विरोध किया उन्हें पीटा गया. उसके बाद उन्हें दो मासूम बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

close