उत्तर प्रदेश: दूल्हा निकला किन्नर, बारात लौटी वापस, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप

कोठी: थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आई बारात में शनिवार सुबह उस समय हंगामा मच गया. जब नेग मांगने आए किन्नर की टोली ने दूल्हे को अपना बिरादरी का बातकर खुलासा किया.

जानकारी मिलते ही अधिकांश बराती और दूल्हे पक्ष के लोग फरार हो गए. बाद में सम्मानित लोगों के मध्य दोनों पक्षों में बीच समझौता कराया गया.

कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक बेटी का विवाह करीब छह माह पहले रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के दिलौना गांव निवासी रिशु रावत के साथ तय हुआ था. दो महीने पहले वरीक्षा और दिखाई की रस्में हुईं थीं. 13 फरवरी तय कार्यक्रम के अनुसार बारात गांव पहुंची. द्वारचार, जयमाल व सात फेरों के रस्मे अदा की गई.

मगर आरोप है कि शनिवार सुबह कुछ किन्नर विवाह स्थल पर पहुंचे. यहां नेग मांगने के दौरान दूल्हे का चेहरा देखा. दूल्हे को अपने समुदाय का सदस्य बताया. साथ ही पहले टोली में साथ चलकर ढोलक बजाने का कार्य किए जाने जैसे खुलासा किए. यह बात सामने आते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया. बाराती जहां तहां रफूचक्कर हो गए. लड़की पक्ष ने दूल्हे की मां व मामा को मौके पर ही रोक लिया. उन्होंने प्रधान के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता कराया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com