उत्तर प्रदेश: शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा, तुम्हें उठा ले जाऊंगा… युवक ने लड़की को दी धमकी

गाजीपुर: तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार कर जबरन उठा कर ले जाएंगे और तुम कुछ नहीं कर पाओगे. कुछ इसी तरह का मामला गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव से आया है. जहां का रहने वाला युवक एक युवती को फोन कर अपने घर बुलाया और फिर इस तरह की धमकी दे डाला जिसको लेकर पूर्व में जहां इसी मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था. वही एक बार फिर उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद 112 पर कॉल कर युवती के पिता ने उसे पुलिस के हवाले किया और मुकदमा दर्ज कराया.

मामला करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां के रहने वाली एक किशोरी को उसके ही रिश्तेदारी का एक लड़का जो कालूपुर गांव का रहने वाला है वह आए दिन उनकी बेटी को परेशान किया करता था और इतना ही नहीं और उसे भद्दी भद्दी गालियां देना और जान से मारने की धमकी भी देता रहता है कि तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार कर तुम्हें जबरन उठा ले जाऊंगा और तुम कुछ नहीं कर पाओगे.

पिछले साल जुलाई महीने में करंडा पुलिस को शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था

आपको बता दें इस बात से पीड़ित होकर किशोरी के पिता ने पिछले साल जुलाई महीने में करंडा पुलिस को शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था इसके बाद करंडा पुलिस ने युवक को बुलाकर लड़के को बुलाकर डाटा और समझाया था कि तुम किशोरी की गांव की तरफ नजर नहीं आओगे बावजूद इसके लड़का मानने की बजाय अब फिर से इस कार्य को करने में लग गया है.

किशोरी के पिता ने अब एक बार फिर लड़के को इसी धमकी की बात पुलिस को बताई है उसने बताया कि वह पूर्व में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी शादी करने और हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसको लेकर 13 मार्च को जब किशोरी के पिता ने उसे मना किया तब उसने ईट पत्थर चलाने लगा जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल 112 पीआरबी को दिया मौके पर 112 तरी पहुंची और उसे उठाकर थाने लाई.

बता दे कि युवाओं के द्वारा आए दिन एक तरफ इसके मामले लगातार आ रहे हैं और पुलिस के द्वारा लगातार कारवाइयां भी की जा रही हैं बावजूद इसके यह मामला रुकने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है और इस मामले में भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है ऐसे में अब पुलिस ने किशोरी के पिता ने आरोपी युवक अर्जुन यादव के साथ ही एक अन्य युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close