उत्तर प्रदेश: होमवर्क पूरा न करने पर कक्षा दो के छात्र पर टूटा शिक्षक का कहर, गिन कर मारे 105 डंडे…

गोंडा: यूपी में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पर एक शिक्षक ने 2 में पढ़ने वाले मासूम की डंडे से पिटाई कर दी पिटाई के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. बच्चे का इलाज कराना पड़ा. बच्चे के दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं. पिता ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उनके बेटे को गिनकर 105 डंडे मारे. यही नहीं उसे घर पर कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया भी.

यूपी के गोंडा के करनैलगंज के एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने गृह कार्य (Home Work) पूरा न होने पर कक्षा दो के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है, परिजनों को बच्चे का इलाज कराना पड़ा। बच्चे के दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं। पिता ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उनके बेटे को गिनकर 105 डंडे मारे। यही नहीं उसे घर पर कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया भी पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

चतरुपुर नकार निवासी राज प्रसाद का आरोप है कि उनका नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक गोस्वामी गुमदहा में संचालित स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। गुरुवार को स्कूल में गृहकार्य पूरा न होने पर शिक्षक प्रखर सिंह ने पिटाई कर दी. शिक्षक ने गिनकर बच्चे को 105 डंडे मारे. यही नहीं बच्चे को घर पर बताने पर दोबारा पिटाई करने की धमकी भी दी.

छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत विद्यालय के संचालक से की तो उन्होंने शिक्षक से कोई पूछताछ या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाए उल्टे परिवारीजनों को ही डांटकर भगा दिया। राज प्रसाद ने मांग की कि उनके बेटे की पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि इस घटना से बच्चे को काफी तकलीफ हुई है। किसी भी बच्चे को दोबारा ऐसी सजा नहीं दी जानी चाहिए.

क्या बोली पुलिस
कक्षा दो के छात्र की स्कूल में पिटाई की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com