उत्तर प्रदेश: दूध से स्नान कर ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का यादव समाज ने किया विरोध…

ग़ाज़ीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में यादव स्वाभिमान शक्ति संगठन के तरफ से 27 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का विरोध प्रदर्शन कर इस फिल्म को रिलीज होने से रोकी जाए इसके संबंध में जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्रक देकर यह अवगत कराया गया है कि हाल में ही प्रदर्शित प्रसारित की जा रही फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी “से पूरे यादव समाज की सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, इस दौरान प्रदर्शन कार्यो ने फिल्म के विरोध में दूध से स्नान भी किया.

नेतृत्वकर्ता दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इस फिल्म को दर्शाये हुए कुछ दृश्य संवाद एवं प्रस्तुति से समाज में सम्मानित वर्ग की भावनाएं आहत हो रही हैं, तथा सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो रही है, हम लोग श्री कृष्ण भगवान के वंशज हैं दूध दही पर विश्वास करते हैं इसलिए हम लोग आज दूध से स्नान कर प्रतिकात्मक विरोध प्रदर्शन करने का काम किया है मैं शासन/ प्रशासन से यह मांग करता हूं कि ऐसी फिल्म जो समाज के भावनाओं को आहत करने वाली फ़िल्म हो इस पर कठोर निगरानी रखी जाए,और इस फिल्म को रिलीज होने से रोका जाए, नहीं तो आने वाले समय में हम सभी लोग उग्र आंदोलन करने के बाद होंगे.

समाजसेवी जरनैल यादव ने कहा कि मै किसी भी फिल्म या माध्यम को जो समाज विशेष की गलत आपत्तिजनक अथवा भ्रामक छवि प्रस्तुत करना न केवल निंदनीय नहीं है बल्कि सामाजिक सौहाद्र के लिए हानिकारक है,इसका मैं और घोर विरोध करता हूं.

सामाजिक सौहाद्र एवं कानून व्यवस्था बिगड सकती है- संदीप यादव

स्वामी सहजानंद के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि हम जिलाधिकारी महोदय से यह कहना चाहते हैं कि ऐसी फिल्म को तत्काल रोक लगाने हेतु शासन से मांग करें क्योंकि यह एक गंभीर विषय है, इससे सामाजिक सौहाद्र एवं कानून व्यवस्था बिगड सकती है.

प्रदर्शन करने वाले – महेश यादव जिला पंचायत सदस्य, जोगी यादव प्रधान, अनिल यादव पूर्व अध्यक्ष सहजानंद, विभापाल रीना यादव, धन्नो यादव,वर्षा यादव, सुनीता यादव, विवेक यादव, सोनू यादव प्रधान, अशोक यादव, अजीत यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, अश्वनी यादव, अतुल यादव, शशिकांत, इंजीनियर मनीष, राहुल, विक्की, नागेंद्र, मुकेश, राकेश, अजय, ऋषिकेश, लोहा, आदि लोग मौजूद रहे.

close