उत्तर प्रदेश: मेघावी छात्रा ने बढ़ाया मान: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत कलेक्ट्रेट में मिला सम्मान

बरेली: बरेली महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत रविवार को बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परोरा मीरगंज की होनहार छात्रा को जनपद की टॉप-10 बालिकाओं में चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया.

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इस मेधावी छात्रा को जिलाधिकारी अविनाश सिंह सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने संयुक्त रूप से 5,000 रुपये का डमी चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. अतिथियों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बताया.

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी मेधावी छात्राएं न केवल अपने अभिभावकों का, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं. संरक्षक डॉ. वीरेंद्र प्रताप ने छात्रा की कड़ी मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया और भविष्य में और भी ऊंचे आयाम छूने का आशीर्वाद दिया.

निदेशक पंकज गंगवार और प्रधानाचार्य आदेशपाल गंगवार ने इस सफलता को शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रा के कठिन परिश्रम का संयुक्त परिणाम बताया. इस अवसर पर अध्यापकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके मंगल भविष्य की कामना की.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com