Uttarakhand Weather Update-मौसम का कहर.. भारी बारिश और भूस्खलन का रेड अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

शनिवार शाम से ही देहरादून और आसपास के इलाकों में काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, और रविवार को बारिश और ज्यादा तीव्र होने की आशंका जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे छुट्टी के दिन घरों में ही रहें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

Uttarakhand Weather Update-उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है और पूरे राज्य में चिंता का माहौल बना हुआ है। जहां एक ओर लोग वीकेंड पर घूमने-फिरने की योजना बना रहे थे, वहीं अब उन्हें सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाओं की आशंका से प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राज्य के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पौड़ी में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

Uttarakhand Weather Update/इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट लागू किया गया है, जबकि हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी भारी बारिश के संकेत मिले हैं।

शनिवार शाम से ही देहरादून और आसपास के इलाकों में काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, और रविवार को बारिश और ज्यादा तीव्र होने की आशंका जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे छुट्टी के दिन घरों में ही रहें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

भूस्खलन, बिजली गिरना, चट्टानों के खिसकने और सड़कों के बंद होने जैसी घटनाओं की संभावना को देखते हुए राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में चेतावनी जारी की गई है।

Uttarakhand Weather Update/नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। कई क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड और बैक कटाव की भी आशंका है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close