Vaibhav Sooryavanshi vs Jasprit Bumrah: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर मारा छक्का, ऐसे की बोलती बंद

Vaibhav Sooryavanshi vs Jasprit Bumrah: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर मारा छक्का, ऐसे की बोलती बंद

Vaibhav Suryavanshi vs Bumrah: जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज जब सामने हों तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पांव कांपते हैं लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो सच में हैरतअंगेज था. वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया. जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद सूर्यवंशी को ही फेंकी और उन्होंने उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए पहुंचा दिया. सूर्यवंशी ने जैसे ही ये शॉट खेला, जसप्रीत बुमराह की आंखें बंद हो गई. बुमराह से बहुत बड़ी गलती हो गई थी जिसका फायदा सूर्यवंशी ने उठाया.

बुमराह के ओवर में मारे दो छक्के

जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद नहीं उनकी चौथी गेंद पर भी सूर्यवंशी ने छक्का मारा. इस बार बुमराह ने शॉर्ट गेंद फेंकी और उसे उन्होंने स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से दे मारा. बुमराह की शॉर्ट गेंद को भी सूर्यवंशी ने तुरंत पढ़ लिया. इस बार बुमराह के चेहरे पर मुस्कुराहट थी क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि 15 साल का बल्लेबाज आखिर ये क्या कर रहा है. बता दें मुंबई-राजस्थान के बीच मुकाबले से पहले यही माहौल बना हुआ था कि बुमराह और सूर्यवंशी का आमना-सामना होगा तो क्या होगा? इसका जवाब सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से दे दिया.

बुमराह को छक्का मारना कितनी बड़ी बात है?

टी20 क्रिकेट में अकसर गेंदबाजों पर छक्के लगते हैं लेकिन बुमराह के खिलाफ ऐसा करना मुश्किल है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बुमराह के खिलाफ टी20 में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ट्रेविस हेड, शुभमन गिल, निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों ने भी छक्का नहीं मारा है और सूर्यवंशी ने उनके एक ही ओवर में दो छक्के मार दिए. जाहिर तौर पर वैभव सूर्यवंशी के अंदर एक अलग टैलेंट है.

यशस्वी जायसवाल-सूर्यवंशी ने बरपाया कहर

मुंबई की मजबूत बॉलिंग यूनिट को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर ध्वस्त कर दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने महज 2.4 ओवर में टीम का स्कोर पचास रन के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने महज 5 ओवर में 80 रनों की साझेदारी की. सूर्यवंशी पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए, उन्होंने 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 5 छक्के और एक चौका लगाया और उनका स्ट्राइक रेट 278.57 रहा. वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी बेहतरीन शॉट पर गिरा. कवर्स बाउंड्री पर तिलक वर्मा ने उनका बेहतरीन कैच लपका. सूर्यवंशी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com