Vaibhav Suryavanshi Bat: हार्दिक पंड्या ने क्यों चेक किया वैभव सूर्यवंशी का बल्ला?

Vaibhav Suryavanshi Bat: हार्दिक पंड्या ने क्यों चेक किया वैभव सूर्यवंशी का बल्ला?

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मैच शुरू होने से पहले कप्तान हार्दिक पंड्या को वैभव सूर्यवंशी से बातचीत करते हुए देखा गया. वैभव सूर्यवंशी बैटिंग ड्रिल कर रहे थे और तभी हार्दिक पंड्या उनके पास पहुंच गए. पंड्या ने काफी देर तक उनसे बातचीत की और इस दौरान उन्होंने सूर्यवंशी का बैट चेक किया. हार्दिक पंड्या को सूर्यवंशी का बल्ला काफी पसंद आया जो कि उनके हाव-भाव को देखकर साफ नजर आ रहा था. हार्दिक उनके बैट का स्विंग और बैलेंस जांचते नजर आए.

पंड्या ने क्यों चेक किया वैभव सूर्यवंशी का बल्ला?

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चेक करने की कोई खास वजह नहीं थी. पंड्या ने यूं ही उनका बैट चेक किया. आमतौर पर खिलाड़ी ऐसा करते हैं. वैसे सू्र्यवंशी का बल्ला चेक करना बनता भी है क्योंकि ये खिलाड़ी 15 साल की उम्र में अपने बैट से लंबे-लंबे छक्के जो मारता है. इस आईपीएल 2026 में भी सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत की है. सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ पहले ही मैच में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था जो कि इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है.

किस बल्ले से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी एसएस कंपनी के बैट का इस्तेमाल करते हैं. उनके बैट का वजन लगभग 1170 ग्राम बताया जाता है. उनके बैट की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच आंकी जाती है.

सूर्यवंशी के सामने बुमराह का चैलेंज

मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबले में कई दिग्गज उतरने वाले हैं लेकिन सबसे ज्यादा माहौल वैभव सूर्यवंशी और बुमराह को लेकर बना हुआ है. सूर्यवंशी ने कभी बुमराह का सामना नहीं किया है और अब देखना ये है कि बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज दुनिया के बेस्ट गेंदबाज का सामना कैसे करता है.

मुंबई-राजस्थान मैच के बदले नियम

मैच की बात करें तो गुवाहाटी में बारिश के चलते मुंबई-राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के नियम ही बदलने पड़े. बारिश के चलते ओवरों में कटौती की गई. मैच 11-11 ओवर का किया गया, वहीं पावरप्ले 3.2 ओवर का हुआ.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com