वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट मैच का खिलाड़ी बनाया जाए, दिग्गज खिलाड़ी ने दी गजब सलाह

वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट मैच का खिलाड़ी बनाया जाए, दिग्गज खिलाड़ी ने दी गजब सलाह

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अच्छा प्रदर्शन किया है. म्हात्रे तो चोट की वजह से बाहर हो गए हैं लेकिन सूर्यवंशी अब भी अपना जलवा दिखाने के लिए बेकरार हैं. हालांकि इस बीच उन्हें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अहम सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट के लिए सही मानसिकता की जरूरत होगी और वो यशस्वी जायसवाल से काफी कुछ सीख सकते हैं. हरभजन सिंह ने इशारों ही इशारों में ये बात कही. हरभजन सिंह ने साफ कहा कि उनके लिए मौजूदा दौर में तीनों फॉर्मेट के बेस्ट खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ही हैं.

हरभजन ने की जायसवाल की तारीफ

सचिन तेंदुलकर के 53वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई में हरभजन सिंह ने कहा कि आने वाले बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काफी अच्छा होना होगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में ऐसे बल्लेबाज सिर्फ यशस्वी जायसवाल हैं. हरभजन बोले, ‘अगर कोई बल्लेबाज सबसे बेहतरीन है तो वो यशस्वी जायसवाल हैं. उनमें टी20 और टेस्ट क्रिकेट दोनों के लिए जरूरी गुण हैं. वो एक सेशन में आराम से खेल सकते हैं और अगले सेशन में वो तेजी से रन भी बना सकते हैं. ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जिनमें इस तरह की मानसिकता होती है और जायसवाल ने अपने लिए एक खास जगह बना ली है.

वैभव सूर्यवंशी को तराशना होगा

हरभजन सिंह ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जायसवाल, सूर्यवंशी और यहां तक ​​कि ईशान किशन की भी गेंद को हिट करने की यही मानसिकता है, लेकिन साथ ही आपको ये भी समझना होगा कि जब गेंद स्विंग होती है और परिस्थितियां बदलती हैं तो आपको ऐसा गेम खेलना होगा जिसमें आपको गेंद को रोकना भी होगा. हरभजन ने कहा कि भारत को सूर्यवंशी जैसे किसी खिलाड़ी को तैयार करना होगा ताकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिल सके. हरभजन सिंह ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी उतार-चढ़ाव के बावजूद आखिरकार सीख ही जाएंगे. लेकिन अगर 15 साल का लड़का गेंद को हिट कर सकता है, तो वह ब्लॉक भी कर सकता है. ये मानसिकता की बात है, अगर आप उन्हें मौका देंगे तो वो उसमें ढल जाएंगे.’ हरभजन सिंह ने हालांकि कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उतारने से पहले सूर्यवंशी को तराशना होगा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com