iPhone Users के लिए बड़ी खुशखबरी: iOS 26 अपडेट जल्द ही आपके फोन को बना देगा एकदम नया

iPhone Users के लिए खुशखबरी है। Apple जल्द ही iOS 26 का अपडेट रोलआउट करने वाला है, जो आपके iPhone को एकदम नया जैसा अनुभव देगा। इस साल जून में Apple ने अपने वार्षिक इवेंट WWDC में iOS 26 पेश किया था।

अब जब iPhone 17 की लॉन्चिंग करीब है, तो इस सॉफ्टवेयर अपडेट की रिलीज़ भी शुरू होने वाली है।

Apple हमेशा नए iPhone लॉन्च के एक हफ्ते बाद लेटेस्ट iOS वर्जन रोलआउट करता है। इस साल भी उम्मीद यही है कि iPhone 17 सीरीज के 9 सितंबर को लॉन्च होने के बाद iOS 26 का अपडेट लगभग 15 से 16 सितंबर से iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

iOS 26 का अपडेट कई iPhone मॉडलों को मिलेगा।

इसमें iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा iPhone 14 और iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 और iPhone 11 सीरीज, साथ ही iPhone SE 2nd जनरेशन और इसके बाद के मॉडल भी इस अपडेट को सपोर्ट करेंगे। हालांकि, कुछ खास इंटेलिजेंस फीचर्स केवल iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 Pro मॉडल्स में ही उपलब्ध होंगे।

iOS 26 में कई नए और आकर्षक फीचर्स जोड़े गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव इसका नया लिक्विड ग्लास इंटरफेस है, जो फोन को और अधिक ट्रांसपेरेंट और फ्लूइड लुक देगा। नया Siri अब और स्मार्ट हो गया है, जो नैचुरल लैंग्वेज को बेहतर समझते हुए ऑन-स्क्रीन पर्सनलाइज्ड मदद देगा। कॉल और मैसेजिंग में भी कई नई खूबियां आई हैं, जैसे लाइव वॉइसमेल, कॉल स्क्रीनिंग, नए इमोजी-स्टिकर टैपबैक, टेक्स्ट इफेक्ट्स और शेड्यूल मैसेज।

फोटो ऐप को पूरी तरह नया रूप दिया गया है, जिससे यादों को खोजना और कलेक्शन्स को कस्टमाइज करना आसान होगा। नया पासवर्ड ऐप आपके सभी पासवर्ड, वाई-फाई लॉगिन और पासकी को एक ही जगह सुरक्षित रखेगा।

iPhone Mirroring फीचर की मदद से आप अपने Mac पर iPhone को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं, जिसमें ऑडियो और इंटरैक्शन का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा।

Apple Wallet में Tap to Cash फीचर शामिल हुआ है, जिससे दो iPhones पास लाकर तुरंत पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। Mail ऐप अब ईमेल्स को ऑटोमैटिकली प्राइमरी, ट्रांजैक्शन, अपडेट और प्रमोशन में अलग कर देगा। गेमर्स के लिए नया Game Mode लो लैटेंसी और बेहतर परफॉर्मेंस देगा। एक्सेसिबिलिटी फीचर्स जैसे Eye Tracking, Vocal Shortcuts और Music Haptics यूजर्स की जरूरतों को और आसान बनाएंगे।

close