संतों पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज विहिप-बजरंग दल, कहा- सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं संत-महात्मा

कोरबा के गहरा दीपका स्थित बजरंग चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सनातन धर्म के संतों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का पुतला फूंका।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, विपक्ष के बड़े नेताओं ने सनातन धर्म के महात्माओं पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इसे हिंदू समाज का अपमान मानते हुए बजरंग चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। नारेबाजी के बीच पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के पुतले को आग के हवाले किया गया।

संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं। उनके खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बजरंग दल चुप नहीं बैठेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी भी इस प्रदर्शन में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि 1964 से स्थापित बजरंग दल सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संत-महात्माओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

दोबारा ऐसा हुआ, तो उग्र आंदोलन करेंगे

राणा मुखर्जी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होती है, तो बजरंग दल और विहिप पूरे प्रदेश में और उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बजरंग दल का आंदोलन कभी नहीं रुकेगा।

बजरंग चौक पर हुए इस प्रदर्शन में विहिप और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडे लेकर नारेबाजी की और सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com