‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिवील, इंटेंस अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियां बटोर रही है। सबसे पहले फिल्म से रणबीर कपूर का लुक शेयर किया गया। इसके बाद आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आया। एक्ट्रेस के लुक में लोगों को 60 और 70 के दशक की याद दिला दी। इसी बीच अब विक्की कौशल का लुक भी रिवील कर दिया गया है।

आलिया भट्ट को कैबरे डांसर के किरदार में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट वैसे भी बढ़ चुकी थी, जिसे अब एक और पोस्टर ने सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। विक्की का जो लुक सामने आया है वह काफी इंटेंस दिखाई दे रहा है।

विक्की कौशल का लुक रिवील

विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से लव एंड वॉर से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्ट में वह गुस्से में पूरी इंटेंसिटी के साथ किसी को एकटक निहार रहे हैं। उन्होंने मुंह में सिगरेट ले रखी है और हाथ में लाइटर दिखाई दे रहा है। पूरा लुक काफी शानदार है। आलिया की तरह उनके लुक को भी रेट्रो टच दिया गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

विक्की का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर का फर्स्ट लुक फैंस को बहुत पसंद आया था। आलिया भट्ट के लुक को बॉम्बे वेलवेट और टॉक्सिक के साथ कंपेयर किया गया। वहीं विक्की को देखने के बाद फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘और इंतजार नहीं कर सकती।’ एक ने कहा ‘फाइनली विक्की भी आ गए।’ एक ने कहा ‘भाई अब तो थिएटर जाना पड़ेगा।’ एक ने कहा ‘ये कैरेक्टर आपके लिए ही बना है।’ इस तरह से फैंस अपने चहेते एक्टर की तारीफ करते दिखाई दिए। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close