VIDEO: नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को गिफ्ट में दी ये चीज, मुंबई इंडियंस की जीत से हुईं खुश

VIDEO: नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को गिफ्ट में दी ये चीज, मुंबई इंडियंस की जीत से हुईं खुश

IPL 2026 के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली जीत का असर मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में देखने को मिला. CSK के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद नीता अंबानी जितनी नाराज दिखी थीं, LSG पर जीत के बाद उनके चेहरे पर उतनी ही खुशी नजर आई. उसी खुशी में उन्होंने इंजरी के बाद जोरदार वापसी करते हुए रोहित शर्मा को मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तोहफा भी दिया.

इंजरी से वापसी करते हुए रोहित का धाकड़ प्रदर्शन

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले 5 मैचों से बाहर रहे थे. उन 5 मैचों में मुंबई इंडियंस की गाड़ी जीत की पटरी से उतरी नजर आई. लेकिन, रोहित शर्मा ने वापसी करते हुए LSG से बड़ा टारगेट मिलने के बाद भी मुंबई इंडियंस की जीत की शानदार बुनियाद रखी.

रोहित शर्मा को नीता अंबानी ने गिफ्ट में क्या दिया?

मुंबई इंडियंस की जीत में रोहित शर्मा को उनके कमाल के खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तो नहीं मिला मगर टीम की मालकिन नीता अंबानी से गिफ्ट जरूर मिल गया. मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ड्रेसिंग रूम के अंदर नीता अंबानी से रोहित को मिले गिफ्ट का वीडियो भी शेयर किया. रोहित शर्मा को गिफ्ट में नीता अंबानी की तरफ से गॉगल्स मिला.

रोहित ने 7 छक्के के साथ छोके 84 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 229 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने उतरे रोहित शर्मा ने उस लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा ने ये इनिंग अपनी इंजरी से कमबैक करते हुए खेली, जो कि IPL 2026 में उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com