VIDEO: एमएस धोनी के सामने ऐसी गलती! CSK के खिलाड़ी को प्रैक्टिस में मिला बड़ा सबक

VIDEO: एमएस धोनी के सामने ऐसी गलती! CSK के खिलाड़ी को प्रैक्टिस में मिला बड़ा सबक

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 के शुरुआती 4 हफ्ते बहुत अच्छी खबरें लेकर नहीं आए. टीम ने अपने 3 स्टार खिलाड़ियों को चोट के कारण पूरे सीजन के लिए गंवा दिया तो वहीं मैदान पर सफलता के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशान CSK और इसके फैंस को किया है पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गैरहाजिरी ने, जो चोट के कारण अभी तक कोई भी मैच नहीं खेल पाए. मगर अब टीम के सबसे अहम मुकाबले से पहले धोनी के फिट होने के संकेत मिल रहे हैं और ये संकेत प्रैक्टिस में नजर आए हैं.

23 अप्रैल को वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी. IPL की दो सबसे सफल टीमों और सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाला ये मुकाबला हर साल दोनों के लिए ही अहम होता है और इस साल तो इसकी अहमियत ज्यादा है. चेन्नई और मुंबई इस सीजन में अभी तक सिर्फ 2-2 मैच ही जीत सके हैं. ऐसे में इस मैच में जीत राइवलरी के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल में भी खुद को मजबूत करने का मौका है.

धोनी ने दिए फिट होने के संकेत

अब इतने बड़े मुकाबले के लिए अगर CSK को किसी की जरूरत है तो वो हैं दिग्गज पूर्व कप्तान धोनी, जो चोट के कारण सीजन के शुरुआती 6 मैच नहीं खेल पाए हैं. इस बड़े मैच से पहले धोनी ने फैंस को खुश करते हुए वापसी के संकेत दिए हैं और ये संकेत CSK की प्रैक्टिस के दौरान देखने को मिले. धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में काफी देर बल्लेबाजी की लेकिन बैटिंग से अहम जो काम उन्होंने किया, वो ज्यादा राहत देने वाला रहा.

आम तौर पर किसी भी प्रैक्टिस सेशन में विकेटकीपिंग से दूर ही रहने वाले धोनी मैच से 2 दिन पहले कीपिंग करते हुए नजर आए. धोनी का प्रैक्टिस सेशन में विकेटकीपिंग करना ये बताने के लिए काफी है कि उनका पैर पूरी तरह तरह ठीक है. उनके घुटने में किसी तरह का दर्द नहीं है और वो अपनी पिंडली की परेशानी से उबर गए हैं.

CSK के खिलाड़ी को दिया सबक

अब धोनी अगर विकेटकीपिंग कर रहे हैं तो कुछ न कुछ मजेदार नजारा देखने को मिलता ही है. कुछ ऐसा ही इस प्रैक्टिस सेशन में हुआ, जिसका वीडियो CSK ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसमें CSK के एक बल्लेबाज ने वो गलती की, जिसकी सिर्फ एक ही सजा होती है- सबक. इस बल्लेबाज ने धोनी के विकेटकीपर रहते हुए भी गेंदबाज के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और धोनी ने तुरंत ही गेंद लपक कर स्टंपिंग का इशारा किया. धोनी ने इसके बाद उस बल्लेबाज को सबक दिया कि वो उस गेंद को और किस तरह से खेल सकता था.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com