Video: कार्तिक त्यागी ने इतनी तेज रफ्तार से फेंकी गेंद, संजू सैमसन को दिखी ही नहीं, किया बोल्ड

Video: कार्तिक त्यागी ने इतनी तेज रफ्तार से फेंकी गेंद, संजू सैमसन को दिखी ही नहीं, किया बोल्ड

PL 2026, Sanju Samson vs Kartik Tyagi: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर संजू सैमसन एक बार फिर लय में नजर आए, लेकिन उनकी पारी अधूरी रह गई. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू ने आक्रामक शुरुआत की, मैच की शुरुआत करते हुए संजू सैमसन ने पहली तीन गेंदों पर ही तीन चौके जड़कर अपनी मंशा साफ कर दी थी. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले संजू इस मैच में भी उसी लय में दिख रहे थे. लेकिन युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की एक घातक गेंद ने उनकी पारी का अचानक अंत कर दिया.

कार्तिक त्यागी ने संजू को किया क्लीन बोल्ड

संजू सैमसन ने इस मुकाबले में सिर्फ 32 गेंदों में 48 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. लेकिन जब संजू अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी केकेआर के युवा पेसर कार्तिक त्यागी ने उन्हें रोक दिया. पारी के 12वें ओवर में त्यागी की 148.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज और सीधी गेंद का संजू का बल्ले का सामना नहीं कर सका. संजू अपना बैलेंस खो बैठे और गेंद सीधे स्टंप्स से टकरा गई. यह केकेआर के लिए एक बड़ा विकेट साबित हुआ.

कार्तिक त्यागी की इस गेंद को कमेंटेटर ने भी खास तौर पर सराहा. संजू ने स्क्वेयर की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की स्पीड से उनका बल्ला हवा में चला गया और स्टंप्स उखड़ गए. यानी संजू सैमसन इस गेंद को समझने में पूरी तरह नाकाम रहे और रफ्तार से चमका खा गए. खास बात ये भी रही कि संजू ने आउट होने से एक गेंद पहले ही कार्तिक त्यागी के खिलाफ छक्का मारा था. लेकिन कार्तिक त्यागी ने अगली ही गेंद पर बदला पूरा कर लिया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com