धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान एक सिनेमाघर में अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। फिल्म शुरू होते ही कुछ युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्दे पर फिल्म का एक्शन सीन चल रहा है, वहीं थिएटर के अंदर कुछ युवक कुर्सियों के बीच आपस में लड़ाई कर रहे हैं। कुछ लोग मिलकर एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं और उस पर लगातार लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं।

घटना के दौरान थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। कई दर्शक अपनी सीट छोड़कर बाहर निकलते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किस शहर के सिनेमाघर की है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक व कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो को फिल्म से प्रेरित बताते हुए शेयर किया जा रहा है, जिससे यह और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

फिल्म की बात करें तो धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com