VIDEO: काव्या मारन को किसने दिया गुलाब? सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ऐसे जताया प्यार

VIDEO: काव्या मारन को किसने दिया गुलाब? सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ऐसे जताया प्यार

Kavya Maran: आईपीएल 2026 में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स की जीत का रथ रोका. टीम की जीत ने तो सुर्खियां बटोरी ही लेकिन उससे भी ज्यादा इंटरनेट पर वायरल है काव्या मारन को गुलाब देने वाला वीडियो. सवाल है काव्या मारन को किसने दिया गुलाब? किसने उनके साथ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद अपना प्यार जताया?

SRH की जीत के बाद वायरल हुआ वीडियो

काव्या मारन अपनी टीम के हरेक मैच के दौरान स्टेडियम में सपोर्ट करने के लिए होती हैं. टीम की हार हो या जीत वो उसके साथ खड़ी दिखती हैं. 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद जीती तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. उसी खुशी के मिलने के बाद काव्या मारन को गुलाब देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ.

काव्या मारन को दिया नीला गुलाब, क्या है मतलब?

काव्या मारन को उनके एक फैन ने गुलाब दिया. फैन ने उन्हें नीला गुलाब देकर उनके लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया. नीला गुलाब आम तौर पर यही जताने के लिए दिया जाता है. काव्या मारन का फैन से गुलाब लेते वीडियो अब वायरल है.

वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद उछल पड़ीं काव्या

काव्या मारन एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद उनका रिएक्शन दर्ज है. सामने आए वीडियो में प्रफुल्ल हिंगे की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का कैच उठते ही काव्या मारन अपनी सीट से उठ खड़ी होती है. फिर जब कैच लपका जाता है तो वो उछलने लग जाती हैं.

हैदराबाद में खेले मुकाबले में सनराइजर्स ने राजस्थान को 55 रन से हराया. इसी के साथ IPL 2026 में SRH ने RR का पिछले 4 मैचों से चला आ रहा विजय रथ रोक दिया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com